देवझूलनी एकादशी पर रामेलाव तालाब में उमड़ा आस्था का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवझूलनी एकादशी पर रामेलाव तालाब में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। देवझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार शाम रामेलाव तालाब पर विशाल मेले का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी की सुसज्जित रेवाड़ियां निकाली गईं, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

रेवाड़ियों के साथ भजन-कीर्तन और जयकारों से समूचा वातावरण धर्ममय हो गया। मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मेलार्थियों ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए तथा मेले का आनंद उठाया।

अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के अनुसार नगरपालिका की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामेलाव तालाब परिसर में सफाई एवं रोशनी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। नगरपालिका के अधिकारी जगदीश लाल सोलंकी ने स्टाफ  सहित रेवाड़िया लेकर आए प्रतिनिधियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। देवझूलनी एकादशी का यह पारंपरिक मेला नगर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *