सोजत वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी निधि ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, घर-घर संपर्क का आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी निधि ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, घर-घर संपर्क का आह्वान

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्वामी विवेकानंद मार्ग पर वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं सिरोही के पूर्व जिला प्रमुख अर्जुन राम राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वार्ड के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया।

सह प्रभारी भंवर लाल सेणचा ने कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर संपर्क को प्रभावी बनाकर विजय का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया। श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता व्यास ने कहा कि सभी महिलाएं मिलकर निधि ओझा के साथ वार्ड में जनसंपर्क करेंगी और उनके समर्थन में मतदान की अपील करेंगी। भाजपा नेता मदन मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा ने वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि अवसर मिलने पर वे वार्ड के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगी।

इस दौरान चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी का साफा पहनाकर तथा निधि ओझा का उपरणा पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में पं. जगदीश व्यास, भाजपा नेता राकेश भटनागर, अनिता श्रीवास्तव, सुरेश ओझा, पारस सोनी, दिनेश भटनागर, मुकेश ओझा, प्रकाश सोनी, अजय जोशी, भद्रेश भटनागर, धीरेन्द्र व्यास, चंद्र प्रकाश सोनी, राहुल ओझा, धर्मेंद्र व्यास, राजेन्द्र शर्मा, महेंद्र, कौशिक, आरती व्यास, सीमा, राज गुप्ता, गुणवंती मेहता, नीलम व्यास, वंदना, आशा सोनी, कोकीला ओझा, संतोष सोनी, रेखा सोनी तथा मंजू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी निधि ओझा के समर्थन में मतदान की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें