राजीव गांधी जयंती पर भारत सेवा संस्थान में होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम

जोधपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को भारत सेवा फाउंडेशन की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
भारत सेवा संस्थान के प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा ने बताया कि 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे भारत सेवा संस्थान प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारत सेवा संस्थान के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण, शहर के गणमान्य नागरिक एवं निगम पार्षद सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास तथा युवा शक्ति को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए गए योगदान को याद किया जाएगा।









