सोजत शहर भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत शहर भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित 

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन

सोजत। भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक कृषि मंडी रोड स्थित श्री कर्मा बाई मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठनात्मक तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के निर्देशानुसार बैठक में नगर के सभी वार्डों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए तथा उन्हें चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें