वार्ड 29 में अमृत 2.0 के तहत उच्च जलाशय निर्माण कार्य प्रगति पर, लोगों में खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्ड 29 में अमृत 2.0 के तहत उच्च जलाशय निर्माण कार्य प्रगति पर, लोगों में खुशी

सोजत। शहर के वार्ड संख्या 29 में अमृत 2.0 योजना के तहत उच्च जलाशय (पानी की टंकी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लंबे समय से वार्डवासियों की प्रमुख मांग रहे उच्च जलाशय के निर्माण से पूरे वार्ड में खुशी का माहौल है। वार्डवासियों का कहना है कि जिस सपने को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, वह अब जमीन पर साकार होता दिखाई दे रहा है।

पूर्व वार्ड पार्षद जोगेश कुमार ‘लक्की’ ने बताया कि वार्ड की प्रमुख मांग उच्च जलाशय का निर्माण कर प्रत्येक घर तक पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल पहुंचाना रही है। अमृत 2.0 के तहत टंकी का निर्माण शुरू होने से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद को मजबूत करता है।

उन्होंने इस कार्य के लिए विधायक शोभा जी चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण जी दवे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर जी, मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, राकेश पंवार, प्रफुल्ल ओझा, हीरालाल काठेड़, जितेंद्र व्यास सहित समस्त वार्ड परिवार के सदस्यों के सहयोग एवं प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें