कारगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने युवाओं में भरा राष्ट्रभक्ति का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कारगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने युवाओं में भरा राष्ट्रभक्ति का संकल्प

सोजत।

पूर्व सैनिक संगठन, सोजत के तत्वावधान में रविवार को रामेलाव तालाब स्थित सैन बगीची में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पाबूसिंह जेतावत ने की। मुख्य अतिथि सुरेश ओझा रहे, जबकि विशनसिंह भाटी एवं समाजसेवी जवरीलाल बोराणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन के सचिव हवलदार अशोक कुमार सैन ने ओजपूर्ण सैनिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का उत्साह जागृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सेना के प्रति सम्मान तथा मातृभूमि की सेवा का भाव सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य वक्ताओं सार्जेंट नाथूसिंह भाटी, चन्द्रशेखर शर्मा, पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल तथा सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक अल्लारख शेख ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र समर्पण पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हवलदार रूपाराम, हवलदार जोगसिंह, हवलदार मांगीलाल, हवलदार फतेहसिंह, रामचन्द्र गहलोत, हवलदार विजयसिंह, हवलदार नेपालसिंह, हवलदार गोकुलराम देवासी, हवलदार महेन्द्रदास वैष्णव, लक्ष्मीनारायण, समाजसेवी जवरीलाल सैन, भगवानसिंह, भारत सैन, रूद्र चौहान, ओमप्रकाश सैन सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक  सतूसिंह भाटी ने किया। अंत में अध्यक्ष पाबूसिंह जेतावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा उपस्थित लोगों को अल्पाहार वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें