बैरेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 22 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैरेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 22 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में

सोजत।

श्रीमाली ब्राह्मण समाज एवं बैरेश्वर महादेव विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में भौगिशैल पर्वत श्रृंखला में मंडोर के निकट स्थित प्राचीन बैरेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक पाटोत्सव 22 जुलाई बुधवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज एवं समिति की ओर से व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा एवं मंत्री नरेन्द्र राज़ बोहरा ने बताया कि पाटोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों के सान्निध्य में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना होगी। साथ ही विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनामृत से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण का आनंद लेंगे। सायंकाल भगवान बैरेश्वर महादेव का ऋतु पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की गई है, जिससे पूरा मंदिर परिसर आलोकित एवं दर्शनीय बन गया है।

सोजत से श्रीमाली समाज के प्रमुख समाजसेवी व पत्रकार चेतन व्यास ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में ओमप्रकाश बोहरा, प्रदीप कुमार बहुरा, नरेन्द्र त्रिवेदी, उमेश जोशी, आकाश ओझा, रवि कुमार दवे, सुरेन्द्र कुमार दवे, नागेन्द्र दवे, भानुप्रताप बोहरा, सतीश ओझा, सरला ओझा सहित अनेक समाजजन सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से पाटोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें