डॉ. महेश सोनी तोषावड़ राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त

सोजत।
राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव बालमुकुन्द सोनी की अनुशंसा पर सोजत सिटी निवासी युवा समाजसेवी डॉ. महेश सोनी तोषावड़ को मंच का पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद डॉ. महेश सोनी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
डॉ. महेश सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन, राजस्थान के प्रदेश मंत्री, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, पाली के जिला मीडिया प्रभारी, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सोजत नगर कमेटी के सूचना प्रसारण एवं मीडिया प्रभारी तथा भाजपा सोजत मंडल के मंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








