शिक्षक प्रजापत ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देकर बनाई विशिष्ट पहचान – एसीबीईओ मो. रफीक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सम्मानपूर्वक विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ अध्यापक कानाराम प्रजापत

शिक्षक प्रजापत ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देकर बनाई विशिष्ट पहचान – एसीबीईओ मो. रफीक

सोजत।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंगावास (सोजत) में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) कानाराम प्रजापत के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने 31 वर्ष 5 माह 25 दिन के संपूर्ण सेवाकाल में एक ही विद्यालय में सेवाएं देकर अनुकरणीय कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया।

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफ़ीक, पूर्व प्रधानाचार्य जॉय अब्राहम, पीईईओ सुरेश कुमार बोराणा व प्रधानाचार्य भगवान लाल सिंगाड़िया के आतिथ्य में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्रजापत की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सरल व्यक्तित्व एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने दीर्घ शिक्षण कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देकर विद्यालय एवं समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक प्रजापत का साफा, शॉल एवं माल्यार्पण तथा स्मृति-चिह्न भेंट करते हुए सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रिय गुरुजन को भावभीनी विदाई दी।

अपने संबोधन में वरिष्ठ अध्यापक कानाराम प्रजापत ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षण सेवा उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और यादगार अध्याय रही है तथा वे जीवनभर शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह उदावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें