सोजत में पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई
![]()
सोजत।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को सोजत शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर पोलियो बूथ संख्या 206 पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान काका चौहारा मिनी बस स्टैण्ड पर आते-जाते यात्री एवं अभिभावक बच्चों को बूथ पर लेकर पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को दो बूंद जीवन की पिलाकर पोलियो से बचाव का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकांता गहलोत व सहयोगी वैभव गहलोत ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए सभी बच्चों तक दवा पहुंचाना आवश्यक है। सोजत में अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, आशा सहयोगिनियों तथा अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।










