**डॉ. मनोहर सीरवी को नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई**

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

**सोजत रोड।** राजकीय चिकित्सालय सोजत रोड में पिछले तीन वर्षों से अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले ईएनटी विशेषज्ञ **डॉ. मनोहर सीरवी** के जैतारण स्थानांतरण होने पर सोजत रोड के नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर नागरिकों ने डॉ. सीरवी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मधुर वाणी, सरल स्वभाव और सेवाभावी कार्यशैली से क्षेत्रवासियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। नागरिकों ने कहा कि डॉ. सीरवी का कार्यकाल सोजत रोड के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी यदि सोजत रोड की जनता को उनकी सेवाओं की आवश्यकता पड़ेगी तो उनका यहां सदैव हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. मनोहर सीरवी ने भी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोजत रोड की जनता से उन्हें जो स्नेह, प्रेम और सम्मान मिला है, उसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोजत रोड की जनता के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी आवश्यकता पर निसंकोच उन्हें याद किया जा सकता है।

 

Kharch का माहौल भावुक रहा तथा उपस्थित नागरिकों ने डॉ. सीरवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें