*राजस्थान बोर्ड के 10 वीं के रिजल्ट के दौरान सामने आई ये कहानी आपको भी ब़ड़ी प्रेरणा देगी।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिता को खो देने का दुख अच्छे अच्छों को तोड़ देता है। कुछ ऐसा ही बाड़मेर के भावेश के साथ हुआ, लेकिन उसने हौंसलों को टूटने के बजाए उन्हें ही अपनी ताकत बना लिया। राजस्थान बोर्ड के 10 वीं के रिजल्ट के दौरान सामने आई ये कहानी आपको भी ब़ड़ी प्रेरणा देगी। दरअसल, जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र के रोली गांव के रहने वाले भावेश गोदारा ने दुख की घड़ी में भी ऐसा कुछ किया है, जो उनके परिवार और दिवंगत पिता को खुशी देने वाला है। पिता के आकस्मिक निधन के गहरे दुःख और घर में पसरे मातम के बीच, भावेश ने न केवल अपनी परीक्षाएं दीं, बल्कि 10वीं बोर्ड में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम कर दी। सोशल मीडिया पर भी भावेश के साहस और उसकी इस अभूतपूर्व सफलता की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि जब राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया, तो भावेश की मेहनत और साहस रंग लाया। उसने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने गांव रोली और स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।

 

#RBSE10thResult #Inspiration #StudentSuccess

MAN MOHAN
Author: MAN MOHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें