सोजत रोड | पूरे मारवाड़ क्षेत्र में कल एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है, जहां सोजत रोड की महेश्वरी बगेची परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर नगर सहित आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी तथा हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज की एकता को मजबूत करना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना और युवाओं को धर्म व राष्ट्र के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना बताया गया है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं समाज के प्रमुख लोगों द्वारा ओजस्वी प्रवचन दिए जाएंगे, वहीं आयोजन को लेकर महेश्वरी बागेची में भव्य तैयारियां की जा रही हैं और पूरे क्षेत्र को भगवामय सजावट से सजाया जा रहा है। इस विराट सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा और यह आयोजन सोजत रोड के इतिहास में एक यादगार अवसर साबित होने की उम्मीद है।










