सोजत रोड।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोजत उपखंड स्तर पर आयोजित समारोह में कृषि उपज मंडी सोजत रोड के जिला रिसोर्स पर्सन श्री नरेश वैष्णव को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी श्री मसिंग़ाराम जांगिड एवं पुलिस उप अधीक्षक श्री रतनाराम देवासी द्वारा श्री नरेश वैष्णव को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री वैष्णव द्वारा मंडी क्षेत्र में योजना की जानकारी आमजन एवं उद्यमियों तक पहुँचाने से कई लोगों को योजना से जोड़ने में सहायता मिली है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है।
सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के नागरिकों, उद्यमियों एवं शुभचिंतकों ने श्री नरेश वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










