77वें गणतंत्र दिवस पर यूसुफ रज़ा खान सम्मानित, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिली पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत / पाली।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर और निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले जनाब यूसुफ रज़ा खान साहब को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

जनाब यूसुफ रज़ा खान लंबे समय से समाजहित, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सौहार्द एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से अनेक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है, जिसे देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने तहेदिल से बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यूसुफ रज़ा खान का यह सम्मान समाजसेवा से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर क्षेत्र और समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें