77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक जांगला सम्मानित, सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला उपखंड स्तरीय सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत रोड / सोजत सिटी।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह में वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड से जुड़े श्री अशोक जांगला को सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ, जहाँ माननीय विधायिका श्रीमती शोभा जी चौहान एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) श्री मासिंगा राम जी, सोजत सिटी ने श्री अशोक जांगला को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।

श्री अशोक जांगला लंबे समय से सोजत रोड क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है, जिसे देखते हुए उपखंड स्तर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्यों ने श्री जांगला को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सम्मान समाजसेवा से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें