*चाणक्य आश्रम में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस,गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का लिया संकल्प; विधि-विधान से हुआ पूजन और पोस्टर विमोचन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाली। शहर के चाणक्य आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य जगदीशानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एवं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह नाडोल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक गणपत दवे का विशेष मार्गदर्शन रहा।

आध्यात्मिक अनुष्ठान से हुई शुरुआत

कार्यक्रम संयोजक एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पुखसिंह राजपुरोहित रुदिया ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम बारह ज्योतिर्लिंगों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विधिवत गौ-पूजन कर गौ माता को श्रद्धापूर्वक चुनरी ओढ़ाई गई और लापसी का भोग लगाया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गौ सेवा के संकल्प के साथ महासंघ के नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गौ सेवा को सर्वोपरि धर्म बताया। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जब गौ सेवा से जुड़ेगा, तभी भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा संभव है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडली ठाकुर साहब नारायण सिंह, देवी सिंह, त्रिभुवन सिंह, जब्बर सिंह राजपुरोहित, पुख जी, रेवत सिंह राजपुरोहित, भंवर शर्मा, नरेश पांडे, बाबू देवासी, पुखराज तापडिया, ओम स्वामी, भंवर चांडक और श्री सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​संगठन की ओर से युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल प्रजापत, जोधपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र गोयल, पाली जिला अध्यक्ष हीरालाल व्यास, लक्की जैन, जिला उपाध्यक्ष हेमंत जैन, भजन लाल लाम्बा, करण सिंह भावी, मनीष प्रजापत, पुनीत दवे और गोविंद रायपुरिया ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेशाध्यक्ष पुखसिंह राजपुरोहित ने किया।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें