*“सोजत बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास सहित तीन पदाधिकारी निर्विरोध, अब 12 को बची सीटों पर होगी रोमांचक टक्कर”*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। सोजत सिटी में बार एसोसिएशन सोजत के मुख्य चुनाव अधिकारी गजेन्द्र परिहार, सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत तथा शरीफ़ मोहम्मद घोसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी प्रक्रिया पूरी की गई। इसी दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया—अध्यक्ष पद के लिए दायर एक नामांकन पत्र में प्रस्तावक की जगह उम्मीदवार के ही हस्ताक्षर पाए गए। चुनाव समिति ने गहन जांच के बाद आवेदन को खारिज कर दिया।

इसके साथ ही देवेंद्र व्यास अध्यक्ष, एडवोकेट पुनीत दवे कोषाध्यक्ष तथा सचिन इचरसा पुस्तकालय सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए, जिससे समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

अब 12 तारीख को होने वाले बार एसोसिएशन चुनावों में असली मुकाबला इन पदों पर रहेगा—

उपाध्यक्ष पद: सुरेश कुमार, जेठाराम, घेवर राम

सचिव पद: मानवेन्द्र भाटी, अशोक गहलोत, जितेन्द्र परिहार

सह सचिव पद: राहुल सिंगाड़िया, संपत सरपटे

अध्यक्ष पद पर व्यास व कोषाध्यक्ष पद पर दवे के निर्विरोध चयन पर बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, चेतन व्यास, श्यामलाल व्यास, सुरेंद्र त्रिवेदी, रमेश व्यास, जितेंद्र व्यास, चन्द्रशेखर श्रीमाली, धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, अशोक शर्मा, अनिल ओझा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाइयाँ प्रेषित कीं।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें