जोधपुर/पुष्कर। अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा बड़े हर्षोल्लास के साथ की गई। नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने समाज की भावना, संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित, अनुभवी और सक्रिय टीम का गठन किया है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है।
नई टीम, नया उत्साह — घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी –
अध्यक्ष बोहरा द्वारा घोषित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार—
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: उदयन भाई व्यास (मुंबई)
उपाध्यक्ष: कमलेश व्यास (चेन्नई), सत्यनारायण अवस्थी (बालोतरा), किशोर दवे (सांचौर), मदन व्यास (दूजाना), सुरेंद्र दवे (जालोर), डॉ. वी.डी. दवे (भाद्राजून), एडवोकेट भूषण श्रीमाली (उदयपुर), जयप्रकाश श्रीमाली (जालना)।
सचिव: ब्रजमोहन व्यास (नागौर)
संयुक्त सचिव : नरेंद्र राज बोहरा (जोधपुर), सुनील त्रिवेदी (जोधपुर), नयन व्यास (रतलाम), ललित व्यास (मंगलौर), दिलीप दवे (पाली)
कोषाध्यक्ष : राजकुमार बोहरा (जोधपुर)
संगठन सचिव : श्याम श्रीमाली (बीकानेर)
अन्य पदाधिकारी : देवकिशन व्यास (ढीढस), गणपत लाल दवे (रोहट), हरीश व्यास (पाली), ललित कुमार ओझा (कंटालिया)
सांस्कृतिक/वैदिक सचिव : डॉ. लता श्रीमाली (जयपुर), राजकुमारी दवे (जोधपुर)।
कोठार प्रभारी : भंवरलाल दवे (सूरत)
मेला मंत्री : ओमप्रकाश बोहरा (जोधपुर)
निर्माण सचिव : अश्विनी व्यास (जोधपुर)
कार्यकारिणी सदस्य : रवि श्रीमाली (जोधपुर), भरत दवे (बाड़मेर), श्यामलाल बोहरा (बीकानेर), खुशवंत त्रिवेदी (सिरोही), डॉ.राजेश कुमार त्रिवेदी (राजकोट), हनुमान दवे (सिवाना), सतीश ओझा (जोधपुर),रमेश त्रिवेदी (आईपुरा), मदनलाल त्रिवेदी (नाथद्वारा), अमृत भाई बोरा (डीसा), अमरचंद श्रीमाली (ओसियां), अशोक शर्मा (डीसा), आशुतोष व्यास (कोटा), धर्मेंद्र दवे (बालोतरा), मुकेश दवे (छिंज), डॉ. संतोष दवे (दुंदाड़ा), सुरेंद्र कुमार दवे (जोधपुर), विकास व्यास (जालोर), गोपी किशन व्यास (बैंगलौर), ललित दवे (जालोर)। समस्त भारत की पंजीकृत इकाइयों के अध्यक्ष भी कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे।
समाज के वरिष्ठों को मिला संरक्षक मंडल का गौरव
समाजसेवी एवं भामाशाह पुरुषोत्तम दवे (चेन्नई)
विद्वान पंडित घनश्याम जोशी (कालंद्री)
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे
को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
साथ ही—
चिरंजी लाल दवे (जालोर), सत्यनारायण श्रीमाली (मुंबई)
राजेंद्र दवे (डीटीओ) को
समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा और महिला विंग में उत्साह की नई लहर-
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष : आकाश ओझा
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष : चारुलता जोशी
इन नियुक्तियों से युवा एवं महिला मोर्चे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
▪️देशभर से उठी बधाई की गूँज-
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होते ही समाज के विभिन्न राज्यों, शहरों और संगठनात्मक इकाइयों से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। समाजजन इसे संगठन के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।










