सोजत। अजय कुमार जोशी। सोजत सिटी में गुरुवार को गुरु फूलनारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि “बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतना उनकी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि खेल जगत में उपलब्धियाँ हासिल कर रहीं बेटियाँ समाज व राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। दवे ने श्रीपाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभा ओली व्यास के राजस्थान महिला अंडर–19 कैंप टीम के 30 सदस्यीय दल में चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अन्य बालिकाएँ भी ओली की लगन, अनुशासन और मेहनत से प्रेरणा लें।
पाली—सोजत में उमंग का माहौल- पाली चैंप टीम की प्रतिभाशाली ऑल–राउंडर खिलाड़ी ओली व्यास, पुत्री रीतेश व्यास, के चयन की खबर से पूरे सोजत व पाली जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। साथी खिलाड़ियों तथा कोचिंग टीम ने ओली और उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कठोर मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। टीम साथियों उमेश, जयेश और लक्की ने बताया कि ओली में लक्ष्य प्राप्ति की अद्भुत क्षमता है। लड़कों के साथ कई टूर्नामेंट में खेलकर उसने न केवल अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि कई बार चयनकर्ताओं का ध्यान भी आकर्षित किया। बल्लेबाजी हो या स्पिन गेंदबाज़ी—ओली ने कई मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदला और टीम को जीत दिलाई।
क्रिकेट प्रेमियों व समाजजनों ने दी शुभकामनाएँ- ओली व्यास के चयन पर जिले भर के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
बधाई देने वालों में—
समाज संरक्षक देव साहब न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, अखिल भारतीय पुष्कर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, बुढायत माता मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, ललित शर्मा, जसवंत व्यास, मनीष व्यास, अशोक महुदा, रमेश त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, पंकज त्रिवेदी, अनिल ओझा, पार्षद जोगेश कुमार लक्की, सुरेंद्र व्यास, राजेंद्र जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि ओली आने वाले समय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगी।










