*श्री महेश्वर महादेव मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति के बाद सम्पन्न ,उमड़ा भक्ति का सैलाब*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत। अजय कुमार जोशी। सोजत निकटवर्ती ग्राम रूपवास में नवनिर्मित श्री महेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा निमित त्रि दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न। महेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे आचार्य बीकानेर राजगुरु महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज की अगुवाई में जाडन आश्रम के प्रणेता महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज द्वारा निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुक्रवार को यज्ञ मंडप में शिव परिवार सहित शिवलिंग नंदी सहित सभी देवी-देवता की प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। महेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ जो हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर हर हर महादेव की धुन लगाई। महेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में पूर्णाहुति में सैकड़ो श्रद्धालु भक्त पीतांबर धारी ब्राह्मण गणवेश यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति देकर आरती आनंद लिया।

रूपावास गांव से सैकड़ो श्रद्धालु भक्तगण इस महेश्वर महादेव मंदिर में सरदार लोडिंग दर्शन किए। महेश्वर महादेव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वरपुरी महाराज , महामंडलेश्वर फूलपुरी महाराज , महामंडलेश्वर  चेतनगिरी महाराज , महासती सोनीपुरी , अवतारपुरी महाराज , राजेंद्रपुरी महाराज , महंत कानपुरी महाराज , महाराज चेतन गिरि, योगेश पुरी महाराज सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

इस अवसर आयोजित एक मंडप में पंडित प्रधान आचार्य कपिल त्रिवेदी , बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के कुल गुरु निकुंज मोहन पंड्या, पंडित कीर्तिश भट्ट आदि दर्जनों पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की।

हवन के मुख्य यजमान मीनाक्षी मेहन्दी वाले समाजसेवी सुरेश पंवार श्रीमती ईशा पंवार ने आगंतुक संतगणों पंडितों के साथ सैकड़ों विदेशी भक्तजनों के अलावा आगंतुक अतिथियों का कार्यक्रम में माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

महेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में इस जाडन आश्रम के लक्ष्मणदान, वचनाराम राठौड़ , हेरम्ब भारद्वाज सोजत रोड,सुरेश गर्ग जाडन आश्रम ,झूमरलाल गर्ग , झुंझार सिंह, बागावास जितेन्द्र गर्ग सोजत ,रामसिंह रूपावास , अशोक गहलोत सोजत, समाजसेवी भोमाराम सोलंकी, अजय कुमार जोशी, नेमीचंद गहलोत , ओम पाराशर, लक्ष्मण पालरिया आदि उपस्थित उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ajay Joshi
Author: Ajay Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें