सोजत। मध्यप्रदेश देवास के ओजस्वी कवि एवं मंच संचालक शशिकांत यादव ने कहा कि वीर रस के महान कवि हरिओम पंवार उनकी प्रेरणा रहे हैं और आज भी कई युवा कवि उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से अर्जुन सिंह सिसोदिया, मनवीर मधुर और राम भदावर का नाम लिया। यादव ने कहा कि देश ‘लोकल फॉर वोकल’ के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
972वें स्थापना दिवस पर आयोजित सोजत महोत्सव को उन्होंने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक बताया और कहा कि “सोजत कवियों की धरती है, यहां का आदर-सत्कार सुखद अनुभव देता है।”
✍️ न्यूज़ रिपोर्टर – अजय कुमार जोशी










