
सोजत सिटी:11 सितंबर 2025 गुरुवार
✍️ खबरों पर नज़र सच के साथ
न्यूज़ रिपोर्टर – अजय कुमार जोशी। देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय १३१ वां राष्ट्रीय अधिवेशन का गुरूवार को माहेश्वरी भवन रातानाड़ा जोधपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि जोधपुर के पूर्व महाराजा एवं पूर्व सांसद गजसिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के सच्चें सेवक है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ है। पत्रकार निष्पक्षता से सही व सटीक खबरे आम जन तक पहुचाते है। अधिवेशन में महाराजा गजसिंह ने कहा कि सरकार को पत्रकार की सुरक्षा के लिए कानून बनाना चाहिए। इस मौके विशिष्ठ अतिथि जोधपुर महापौर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि समाज में सकरात्मक बदलाव में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र में मीडिया की महत्ता से इंकार नही किया जा सकता है। अग्रणी पत्रकार संगठन आई.एफ.डब्लयू.जे. पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत है। इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि इस अधिवेशन का उदेश्य पत्रकारो की एकजुटता के साथ पत्रकारों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके वरिष्ठ पत्रकार आयशा खानम, मनवीरसिंह चुण्डावत, विक्रमसिंह, जोधपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि आज पत्रकार सुरक्षा कानून की सख्त आवश्यकता है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना कर्तव्य निभाता है। मगर उसे किसी प्रकार की सुरक्षा नही मिलती। इस मौके कई त्रिपुरा, बंगाल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटका, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से आए पत्रकारों ने हिजहाईनेस गजसिंह को अपने प्रदेशों का स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का मार्ल्यापण, स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश प्रतिनिधि अरूण जोशी, पाली जिलाध्यक्ष संदीप राठौड़, सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, मीठालाल पंवार, भुवनेश टांक, महावीर गहलोत, अब्दुल समद राही, हरीश गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश चौहान, गोविन्द्र गर्ग आदि ने अपनी भागीदारी निभाई। जहां नंदकिशोर, अश्विनी व्यास, डॉ. लक्ष्मण मोतीवाल, योगेश दवे, रामदयाल सागर, पाबुराम सरगरा, श्याम चौहान बिलाड़ा, अनिल मारू मारवाड़ जंक्शन, मुकेश धनला सहित बड़ी संख्या में देश भर के पत्रकार मौजूद थे। राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन शुक्रवार को होगा। जिसमेंं मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, पशुपालन देवस्थान मंत्री जोगाराम कुमावत, उधोग व खेल मंत्री के.के. विश्नोईख् सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, महापौर वनिता सेठ, विधायक अतुल भंसाली जोधपुर, देवेन्द्र जोशी सुरसागर, प्रतापपुरी पोकरण, पाबुराम विश्रोई फलौदी, गीता बरवड़ भोपालगढ सहित कई अतिथी शिरकत करेगें।











