सोजत, 20 अगस्त 2025।
✍️खबरों पर नज़र सच के साथ वर्तमान टाईम्स
सोजत में सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पाली की गादीपति आशाबाई किन्नर की शिष्या सुनीता बाई किन्नर ने एक बार फिर मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। भामाशाह द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग ₹12,000 मूल्य की खाद्य व आवश्यक सामग्री सोजत सेवा मंडल को भेंट की।
भेंट की गई सामग्री में 250 किलो गेहूं, 10 किलो चावल, 10 किलो शक्कर, आटा, एक टीन तेल, 2 किलो चाय पत्ती, मिर्ची 2 किलो, हल्दी 2 किलो सामग्री, मसूर दाल 5 किलो , मूंग दाल सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल थीं।
सेवा मंडल ने इस उदार सहयोग के लिए सुनीता बाई का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी यह सेवा जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। वहीं उपस्थित गणमान्यजनों और स्थानीय नागरिकों ने भी सुनीता बाई की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि समाज के लिए उनका यह सतत योगदान दूसरों को भी प्रेरित करता है।
सुनीता बाई किन्नर का यह सेवाभाव न केवल जरूरतमंदों तक राहत पहुँचाता है बल्कि समाज में निःस्वार्थ सेवा की मिसाल कायम करता है।










