सोजत रोड: 29 जुलाई 2025, मंगलवार
✍️ ख़बरो पर नज़र सच के साथ
वीसोच कॉलेज के “ईको क्लब” द्वारा सियाट में 29 जुलाई मंगलवार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट श्रृंखला का शुभारंभ हो गया है। पहले ही दिन 40 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इको क्लब के सचिव गौरव बैरवा ने बताया कि ये मॉक टेस्ट हर शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
कुल 10 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, जो पूरी तरह से परीक्षा पैटर्न पर आधारित होंगे और छात्रों को OMR शीट पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। गौरव बैरवा ने बताया कि इन टेस्ट पेपर्स को जयपुर के एक बड़े संस्थान द्वारा रिसर्च के बाद तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्नों का अभ्यास करने का मौका मिल सके। ये मॉक टेस्ट न केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए बल्कि आगामी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक टेस्ट में कोई भी छात्र भाग ले सकता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को अपनी तैयारी परखने का मौका मिलेगा।
इस पहल से सोजत सिटी, सोजत रोड, सियाट, धुंधला, सारण और कंटालिया सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। वे सभी छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं



की तैयारी कर रहे हैं, वे इस निःशुल्क अवसर का लाभ उठा सकते हैं और अपने ज्ञान का आकलन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र वी सोच कॉलेज सियाट में संपर्क कर सकते हैं।










