सामाजिक संस्थायों द्वारा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर सहयोग करना उस क्षेत्र के निवासियों की विशिष्ट मानसिकता को दर्शाता है। संपूर्ण प्रदेश में उन्होने सोजत क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं में इन गुणों को प्राथमिकता से परखा है । शिक्षा के क्षेत्र में सोजत क्षेत्र के भामाशाहों का सहयोग वंदनीय है तथा सहशैक्षणिक प्रवृतियों एवं सामाजिक सरोकारों में विभाग को सहयोग करने की प्रवृत्ति सराहनीय है।
उपरोक्त उद्गार जयपुर से आई उपायुक्त राजस्थान प्राथमिक स्कूल शिक्षा परिषद् श्रीमती ओम प्रभा ने सोजत ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में आयोजित सामाजिक संस्थाओं के सम्मान समारोह के तहत प्रशस्ति पत्र वितरण के दौरान बोलते हुए व्यक्त किए।
वहीं प्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंट सांखला ने कहा कि सोजत के सभी सामाजिक संगठनों ने शिक्षा से संबंधित राज्य सरकार एवं विभाग के सभी आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहयोग किया है । विभाग इसके लिए सदैव उनका आभारी रहेंगा। भामाशाह अनोप सिह लखावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया दान एवं सहयोग आत्म सन्तुष्टी प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पौध रोपण के द्वारा प्राकृतिक संतुलन स्थापित करना नेक कार्य है। एसीबीईईओ प्रथम जयदेव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र भर में सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग से शिक्षा को संबल मिल रहा है। एसीबीईईओ द्वितीय मो. रफीक ने कहा कि मई जून माह में मूक पक्षियों
के लिए परिंडा अभियान एवं मानसून में वृक्षारोपण से सामाजिक संस्थाओं ने सभी का मार्गदर्शन किया है।
इस मौके सभी सामाजिक संस्थाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए जिनमें भामाशाह लखावत पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ,अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला ,सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत ,दीपक प्रजापत शामिल थे। कार्यक्रम में सत्तुसिंह भाटी, रशीद गौरी, प्राध्यापक संघ रेसला अध्यक्ष हणवंत सिंह बारहठ, चन्द्र मोहन ओझा ,सरदार सिंह लखावत ,विक्रम सिंह कोलपुरा, मानाराम राठौड, जवरी लाल बौराणा ,ऋतुराज सिंह, पंकज दवे ,नरपत,विजय, नेमीचंद,आदि उपस्थित थे।










