सोजत:04 अप्रैल 2025 शुक्रवार
न्यूज़ रिपोर्टर-अजय कुमार जोशी

उन आंखों का हंसना भी क्या जिन आंखों में पानी न हो वो जवानी जवानी नहीं जिसकी कोई कहानी न हों…… नहीं रहें भारत कुमार उर्फ मनोज कुमार।। महान अभिनेता निर्माता निर्देशक पटकथा लेखक मनोज कुमार उपनाम भारत कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मनोज कुमार के निधन पर सोजत की सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने मनोज कुमार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महान देशभक्त को श्रद्धा सुमन अर्पित करना महान अभिनेता का सम्मान है ,देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत प्रोत उनकी फिल्में भारत का वास्तविक चित्रण है । जिनमें उपकार ,पूरब पश्चिम ,सहित प्रमुख फिल्में हैं ।उन्होंने मनोज कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी शिक्षाविद् श्यामलाल त्रिवेदी ने मनोज कुमार की फिल्मों की विषय वस्तु एवं गीत संगीत तथा कलात्मक पक्ष को भव्या तीत बताया । वही मनोज कुमार फैन क्लब के अरविंद ओझा ने मनोज कुमार के जीवन पर परिचय डालते हुए बताया कि हरि कृष्ण गोस्वामी का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद पाकिस्तान में हुआ उन्हें शहीद ,शोर ,रोटी कपड़ा और मकान उपकार ,पूरब पश्चिम ,बेईमान 10 नंबरी , क्रांति सहित अनेक श्रेष्ठ फिल्मों के चलते 1992 में पद्म श्री 2015 में दादा साहेब फाल्के और कई बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला । पेंशनर्स समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल ने कहां कि 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को उनकी फिल्मों के देशभक्ति गीत हर गांव हर गली में गूंजते थे चाहे वह मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती हो या फिर है प्रीत जहां की रीत सदा में गीत वहां के गाता हूं ..हो। समाजसेवी अनोप सिंह लखावत ने मनोज कुमार को बहुमुखी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया । सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत ने मनोज कुमार की फिल्मों के गीत जिंदगी की ना टूटे लडी…एक प्यार का नग्मा हैं….मैं ना भूलूंगा…. जैसे कर्ण प्रिय गीतों को बेमिसाल बताया अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ने मनोज कुमार की फिल्मों में देशभक्ति त्याग शौर्य बलिदान के गुणों को अतुलनीय नबताया अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने मनोज कुमार की फिल्मों को प्रेरणादायक बताया ,मनोज कुमार को सोजत की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों रामस्वरूप भटनागर गोरधन लाल गहलोत, प्रफुल्ल ओझा ,अजय जोशी,प्रकाश सोनी, ओमप्रकाश ओझा, हितेंद्र व्यास, श्याम सिंह चौहान, जवरीलाल बौराणा, रशीद गोरी,धनपत प्रजापत,हीरालाल आर्य, अशोक सैन,अकरम सहित बड़ी संख्या में सिने प्रेमियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।










