*एमजीएच के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दवे हुए सेवानिवृत्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर: विक्रान्त दवे। जोधपुर  शहर के हृदय स्थल पर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में प्रशान्त दवे सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होने पर सेवानिवृत समारोह आयोजित हुआ।
अरविंद अपूर्वा ने बताया कि सरल व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार प्रशान्त दवे (प्रभारी अस्पताल वस्त्रागार) सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद से 35 वर्ष की चिकित्सा सेवा पूर्ण कर आज सोमवार, 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

आयोजित सेवानिवृत समारोह में डॉ. पी.सी. व्यास (पूर्व अधीक्षक, एमजीएच) ने अपने उद्बोधन में प्रशान्त दवे के द्वारा अस्पताल में किए कार्यों की सराहना की। नरपतसिंह कच्छवाहा (पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एमजीएच, प्रभारी भारत सेवा संस्थान) ने अपने उद्बोधन में दवे द्वारा ड्यूटी टाइम में किए कार्य के प्रति समर्पित भाव की भूरि भूरि प्रशंसा की।

श्रीमती सारा जेराल्ड (पूर्व नर्सिंग अधीक्षक, एमजीएच) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशांत दवे की आठ घंटे की ड्यूटी टाइम के अलावा भी अस्पताल में जब भी कम होता 24 घंटे सेवाएं प्रदान करते थे।

सेवानिवृत्त समारोह में डॉ. पी.सी. व्यास (पूर्व अधीक्षक, एमजीएच), नरपतसिंह कच्छवाहा (पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एमजीएच, प्रभारी भारत सेवा संस्थान), श्रीमती सारा जेराल्ड (पूर्व नर्सिंग अधीक्षक, एमजीएच), महेन्द्र कुमार बोहरा (पूर्व जिलाध्यक्ष आरएनए एवं प्रभारी सीसीयू एमजीएच), श्रीमती चन्द्रकान्ता दवे, श्रीमती सुधा, श्रीमती सुषमा, सुरेन्द्र दवे, रामकुमार दवे, ओंकारचंद त्रिवेदी, सुरेश दवे, सुरेश शर्मा, प्रेमसिंह, त्रिभुवन बोहरा, विक्रान्त दवे, भूमिका दवे, दिव्यांशी दवे, विमलेश घोष के साथ एमजीएच के पूर्व नर्सिंग अधीक्षकों के साथ अस्पताल कर्मी उपस्थित हुए।

समारोह के अंत में महिपाल सिंह सेवानिवृत्त आयोजन समिति के अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया। मंच का सफल संचालन अरविंद अपूर्वा ने किया।

Vartmaan Times
Author: Vartmaan Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें