सीरवी समाज ने किया पालिकाध्यक्ष कीर्ति तंवर, उपाध्यक्ष व नवपार्षदों का अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीरवी समाज ने किया पालिकाध्यक्ष कीर्ति तंवर, उपाध्यक्ष व नवपार्षदों का अभिनंदन

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’ 

सोजत। सीरवी समाज की ओर से समाज प्रांगण में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, उपाध्यक्ष राकेश पंवार एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में समाज के प्रतिनिधियों ने जनप्रतिनिधियों को साफा और मालाएं पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

सीरवी समाज के प्रमुख मंगलाराम सोलंकी, युवा समाजसेवी राजकुमार चौधरी, राजेश सोलंकी, माणक सोलंकी, ओमप्रकाश बर्फा, पूनाराम चौधरी, पारसमल चौधरी, नेमाराम एवं भीकाराम ने पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का अभिनंदन किया। समारोह में अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। नाथ समाज के श्याम नाथ, नाई समाज के प्रमुख जवरीलाल सैन तथा रावणा राजपूत समाज के लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों को साफा व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *