
सोजत में संत बीजाराम साहेब की 22वीं बरसी पर हुआ सत्संग-कीर्तन
रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत
सोजत। स्थानीय रामप्याऊ स्थित संत छोगारामजी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम में संत बीजाराम जी साहेब का 22वां बरसी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गुरुवार को आयोजित सत्संग-कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं और सत्संगियों ने भाग लेकर संतों की वाणी का लाभ लिया।
महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी गिरधारी लाल जांगिड़, सोहन लाल जांगिड़ एवं ओम जांगिड़ के परिवार की ओर से संत बीजाराम जी महाराज के समाधि स्थल पर छतरी का निर्माण करवाया गया। जांगिड़ परिवार ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की।
सत्संग में महंत रामविलास दास जी साहेब, केशव दास जी साहेब, बाबूदास जी साहेब, गौतम दास जी साहेब एवं हरिदास जी साहेब सहित अनेक संतों ने प्रवचन दिए। संतों ने श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष विरदीचंद गहलोत, सुरेश चंद्र, गणपत लाल, मांगीलाल एवं पुनाराम सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने जांगिड़ परिवार का सम्मान किया। दानदाता कैलाश चंद्र गहलोत ने ट्रस्ट को एक फ्रिज तथा देवाराम देवड़ा ने एक कूलर भेंट किया।









