भाजपा बोर्ड बनने पर विधायक शोभा चौहान का स्वागत कर जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा बोर्ड बनने पर विधायक शोभा चौहान का स्वागत कर जताया आभार

पालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर के नेतृत्व में रायपुर पहुंचा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का दल

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। स्थानीय नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा दल रायपुर पहुंचा। दल ने विधायक श्रीमती शोभा चौहान के निवास पर उनका स्वागत कर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सोजत से कारों एवं बस के माध्यम से पहुंचे इस काफिले में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। नगरपालिका में भाजपा बोर्ड के गठन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने विधायक का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक एवं राजस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश चौहान के जन्मदिन पर उनका भी स्वागत-सत्कार किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *