पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में छिपे खतरों से विद्यार्थियों को कराया रूबरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में छिपे खतरों से विद्यार्थियों को कराया रूबरू

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत

सोजत। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिन वीरांगना वाहिनी एनजीओ की ओर से एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में युवा समाजसेवी लोकेश कुमार ने 20 से अधिक प्रकार की पैकेटबंद एवं जंक फूड सामग्री का प्रदर्शन करते हुए उनमें प्रयुक्त हानिकारक पदार्थों की जानकारी दी। उन्होंने पाम ऑयल, बेंजोइक एसिड, फ्लेवर, कृत्रिम रंग, ब्लीच, चीनी एवं नमक के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत एवं डॉ. शांतिलाल सांखला ने महिलाओं और छात्राओं को जंक फूड से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फास्ट फूड का त्याग कर पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा कालिका दल की गोमती, माया व संतोष ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में प्रभारी नीलू देवल, प्रो. वंदना बरमेचा, गौतम कुमावत, मुकेश चौधरी, डॉ. धीरेंद्र जलवानी, डॉ. मुनेश मीणा, भीमाराम, डॉ. मदन बोराणा, दिव्यांशी चौहान एवं सरफराज सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *