रक्तदान से निभाया सेवा का संकल्प, सोजत-बगड़ी में 33 यूनिट रक्त संग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्तदान से निभाया सेवा का संकल्प, सोजत-बगड़ी में 33 यूनिट रक्त संग्रह

गौपुत्र सेना के 11 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सोजत के जिला राजकीय चिकित्सालय एवं बगड़ी नगर में आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस सेवा कार्य में गौपुत्र सेना का विशेष सहयोग रहा। सोजत में संगठन के 11 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

सोजत जिला राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा गठित टीम में डॉ. कन्हैयालाल सीरवी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल, भव्य दीप चौहान, प्रवीण कुमार एवं नेक मोहम्मद ने सहयोग किया। वहीं बगड़ी नगर में बीसीएमओ डॉ. सोहनलाल सीरवी, डॉ. जगदीश सीरवी सहित चिकित्सालय के स्टाफ ने शिविर में सेवाएं दीं।

गौपुत्र सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार मेवाड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

शिविर में रक्तदान करने वाले गौपुत्र सेना के 11 रक्तवीरों में निलेश मेवाड़ा, मोहन जाट, मनीश माथुर, इम्तियाज अली, दीपक, हितेश सेवग, प्रवीण, सुनील टाक, टीकम चंद, पुनीत दवे एवं देवाराम लाहोर शामिल रहे।

इस अवसर पर गौपुत्र सेना राजस्थान के पाली जिला उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, पाली जिला संगठन महामंत्री दिनेश चितारा, सुनील टाक, खुशवीर सिंह बागोल सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं रक्तवीर उपस्थित रहे। गौपुत्र सेना ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीमों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *