डॉ. भव्य व्यास का जोधपुर में पीएच.डी. (ऑनर्स) की उपलब्धि पर हुआ सम्मान
सोजत। सोजत क्षेत्र की युवा साहित्यिक प्रतिभा डॉ. भव्य व्यास, पुत्र राजेंद्र कुमार व्यास, को पीएच.डी. (ऑनर्स) की उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्रीमाली ब्राह्मण शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था ‘आरोग्य भवन’, जोधपुर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. व्यास को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना की। डॉ. भव्य व्यास की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार सत्यदेव सावितेंद्र, साहित्य मर्मज्ञ मोहम्मद खालिद, अब्दुल समद राही, रशीद गौरी, नवनीत राय ‘रुचिर’, वीरेंद्र लखावत, रामस्वरूप भटनागर, राजेंद्र कुमार व्यास, राजेंद्र जोशी, विशन सिंह भाटी एवं बसंत लखावत आदि ने बधाई दी। अखिल भारतीय श्रीमाली गुरु फूलनारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी और प्रवक्ता कमल व्यास ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. व्यास की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनकी सफलता से परिवार, समाज और समूचा सोजत क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह को युवाओं में शिक्षा के प्रति रुचि जगाने और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल बताया गया।









