सैयद साजिद अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सैयद साजिद अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव

रिपोर्टर – नवनीत राय ‘रुचिर’, सोजत 

सोजत। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक विस्तार के तहत सोजत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट सैयद साजिद अली को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के अनुमोदन से साजिद अली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति की खबर मिलते ही सोजत सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सैयद साजिद अली को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके मनोनयन से पाली जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज की आवाज को भी प्रभावी मंच मिलेगा। एडवोकेट सैयद साजिद अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सोजत की जनता एवं अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें