सोजत नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को

वार्डवार स्थिति पर लिया जाएगा फीडबैक, चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन

सोजत। आगामी सोजत नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन, सोजत में आयोजित होगी। बैठक में वार्डवार चुनावी स्थिति की समीक्षा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी निरंजन आर्य के दिशा-निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी पाली अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर आयोजित बैठक में सोजत विधानसभा प्रभारी महबूब भाई टी., सह-प्रभारी मंगलाराम सीरवी बाड़सा एवं नगरपालिका सोजत प्रभारी ललित बामणिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों से नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर राय और सुझाव लिए जाएंगे। विशेष रूप से वार्ड प्रभारियों से उनके प्रभार वाले वार्ड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की सक्रियता, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनावी संभावनाओं के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।

संगठन का जोर जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और प्रत्येक वार्ड की परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी रणनीति तैयार करने पर रहेगा। निरंजन आर्य वार्ड प्रभारियों से सीधे संवाद कर वार्डवार स्थिति की जानकारी लेंगे। कांग्रेस संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े साथियों से निर्धारित समय पर कांग्रेस भवन पहुंचकर बैठक में भाग लेने तथा अपने सुझाव साझा करने का आह्वान किया है। नगरपालिका चुनाव नजदीक आने के साथ भाजपा के बाद कांग्रेस की गतिविधियां भी तेज होने से सोजत में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *