बांसिया की छात्राओं ने देश के वीर जवानों के नाम भेजीं राखियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांसिया की छात्राओं ने देश के वीर जवानों के नाम भेजीं राखियां

सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया की छात्राओं ने भारतीय डाक विभाग के ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां भेजकर देशभक्ति और सम्मान का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती वर्मा ने कहा कि ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों में देशप्रेम के साथ सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना जागृत होती है।

विद्यालय के शिक्षक मोहन सिंह लखावत ने बताया कि संस्था प्रधान, अध्यापिकाओं सहित 25 से अधिक छात्राओं ने स्नेह की डोर से सजी राखियां जवानों के लिए भेजीं। उन्होंने कहा, “रेशम का यह धागा केवल हाथों का बंधन नहीं, बल्कि देशभक्ति और आत्मीयता का रिश्ता है।” विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय की छात्राओं ने भी जवानों के नाम राखियां भेजकर विविधता में एकता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

बांसिया के पोस्टमास्टर कृष्ण गोपाल व्यास ने सभी राखियां एकत्रित कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से जवानों तक भेजीं। अभियान में अध्यापिका सुशीला चौधरी, ऋतु वैष्णव सहित ज्योति वैष्णव, कुमकुम मेघवाल, कुमकुम प्रजापत, इच्छिता, खुशी चौधरी, निरमा देवासी, निरमा साटिया, कविता, राबिया, फरजाना, नफीसा, अलविरा, पूजा, तनीषा देवासी, वेदांशी, मीनाक्षी, हिना, मनीषा, किरण, रौनक, चेष्टा, विशिता, प्रियांशी, आशा, ज्योति, निशा वैष्णव, संजना, नीतू, भाग्यश्री, प्रवीण, वर्षा व खुशी सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *