सोजत में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आदर्श आचार संहिता एवं राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम रवि प्रकाश ने क्रिटिकल बूथों, हथियार लाइसेंस, लाउडस्पीकर एवं सभा की अनुमति, धारा 163 बीएनएसएस सहित चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक सोजत प्रतीक मील, तहसीलदार कूप सिंह पंवार सहित नायब तहसीलदार सोजत, नायब तहसीलदार बगड़ी, सोजत रोड, शिवपुरा, बगड़ी एवं चंडावल नगर थानों के थानाधिकारियों ने भाग लिया। चुनाव शाखा प्रभारी शिक्षाविद् मोहम्मद रफीक एवं सुरेंद्र सिंह लखावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *