सोजत रोड। कृषि उपज मंडी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
पर्यावरण प्रेमी अनिल शर्मा व कार्यक्रम में मंडी से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी प्रकाश पवांर, नरेश वैष्णव, ओम प्रकाश, पुखराज,अनिल शर्मा,कालू माली उपस्थित रहे।









