सोजत न्यू मॉर्डन स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत न्यू मॉर्डन स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस 

सोजत। स्थानीय न्यू मॉर्डन सैकंडरी स्कूल में 80वाँ स्वाधीनता दिवस विद्यालय संरक्षक विजय सिंह चौहान के सानिध्य व साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’ के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सुरेश मकवाना, रमीज खान, मो. इंसाफ, मनोहरलाल पालड़िया, हेमंत सोलंकी आदि रहे।  कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय परिवार की एम डी श्रीमती निर्मला कंवर ऋतुराज सिंह चौहान ने अतिथियों का बहुमान किया । अंत में सभी का आभार प्रधानाचार्य गंगासिंह सांखला ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर मोहम्मद हुसैन, हेमलता, अंजुम, सकिना, विपाशा, दीक्षा, मानसी, जयश्री, सीमा, उपस्थित थे। संचालन भरत कुमार और पूनम परिहार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *