पुरी में गूंजा देशभक्ति का जोश: 850 एनसीसी कैडेट्स, एक तिरंगा 🇮🇳
पुरी। तालाबानिया स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज देशभक्ति और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया। पुरी जिले में 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अद्भुत भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं ईएसआई मंत्री गणेश राम सिंघखुंटिया रहे। उनके साथ पुरी के जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर दिव्य ज्योति परिडा (आईएएस) तथा 6 ओडिशा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंकुर भटनागर एवं एओ कर्नल आर्चिव थापा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का मुख्य आकर्षण लगभग 850 उत्साही एनसीसी कैडेट्स रहे। विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ कैडेट्स ने शानदार और अत्यंत अनुशासित मार्चपास्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर पूरे मैदान में देशभक्ति का जोश भर दिया। कदमों की एकरूपता, तालबद्ध कदमताल और गगनभेदी उत्साह ने राष्ट्र की विरासत के प्रति नई पीढ़ी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।










