सोजत में गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक – विधायक चौहान 

सोजत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को सोजत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। केवल अपरोक्ष आश्रम, मेला चौक में आयोजित कार्यक्रम में गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश का पूजन एवं वंदन विधायक श्रीमती शोभा चौहान की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर समरसता दीपोत्सव, संत संपर्क, छात्रावास संपर्क तथा समरसता संवाद सहित कार्यक्रम हुए।

नगर में इस पवित्र कलश की शोभा यात्रा भी निकाली गई। मरूश्री ओमप्रकाश वैष्णव ने माथे पर कलश को धारण किया। यह यात्रा केवल अपरोक्ष आश्रम से महावीर सर्किल, सिंगाड़ियों के बास, चांदपोल गेट, नरसिंग पुरा, राधाकृष्ण मंदिर होते हुए मोड़भट्टा पहुँची। तत्पश्चात कलश यात्रा सोजत रोड के लिए प्रस्थान हुई। इस दौरान कलश शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। साथ ही चल रहे कलश रथ में संत श्री रविदास की जीवनी से जुड़े चलचित्र भी प्रदर्शित किए जाते रहे। जिसका सभी ने लाभ लिया।

केवल अपरोक्ष आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे ने संतों के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। संत प्रवर पूर्णानंद महाराज ने कहा कि हमें धर्म मर्यादा का पालन करते हुए राष्ट्र के उत्थान में आहुति देनी चाहिए। तभी हमारा मनुष्य जीवन सार्थक होता है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा व जिला महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़ ने भी गुरु रविदास के जीवन से सीख लेने की बात कही। कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ ने गुरु वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन जाट, महावीर अखावत, राजेश तंवर, राकेश पंवार, श्याम गहलोत, नरपतराज सोलंकी, हीरालाल कांठेड़, नरपत सिंह सोढ़ा, सुरताराम देवासी, पं. जितेन्द्र व्यास, मांगीलाल चौहान, ओमप्रकाश चौहान गुरु, मदन गहलोत मोदी, प्रफुल्ल ओझा, राकेश देवड़ा, तरुण सोलंकी, राकेश भटनागर, धीरज नागौरा, राजेंद्र शर्मा, डॉ महेश सोनी, राकेश खींची, जोगेश कुमार लक्की, कैलाश चाँवला, गौतम तंवर, नरपत सिंह राव, दिलीप सैन, श्यामसिंह चौहान, जगदीश निकुम, शशांक टाक, प्रकाश राठौड़, महेंद्र सांखला, ईश्वरसिंह नादावत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हीरालाल कांठेड़ ने किया।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज के समानता, सेवा, सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें