सोजत पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित

सोजत। आगामी पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोजत थाने में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी पर्व के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस उप निरीक्षक घेवरराम, चौकी इंचार्ज कानाराम सहित सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें