राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक रायपुर की कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक रायपुर की

कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन

सोजत। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक रायपुर की कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को रैगर समाज भवन, बर में आयोजित हुआ। चुनाव प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभाध्यक्ष नेमीचंद नवल तथा कोषाध्यक्ष हरीश सुवासिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष बगदाराम, सचिव पुष्पेन्द्र जवड़ा, उपाध्यक्ष गौतम चौहान, कोषाध्यक्ष सुनील देवावत, सभाध्यक्ष घेवरराम सिंगला एवं प्रवक्ता गौतम पी. भाटी को दायित्व सौंपा गया। चुनाव अधिकारी के रूप में रामेश्वरलाल चौहान ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा करने तथा शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनारायण बाकोलिया ने नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी शिक्षक साथियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें