बगड़ी नगर थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 2 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बगड़ी नगर थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 2 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

सोजत। पाली जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बगड़ी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली ओमप्रकाश चौधरी तथा वृत्ताधिकारी सोजत रतनाराम देवासी के सुपरविजन में बगड़ी नगर थानाधिकारी उप निरीक्षक प्रह्लादसिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ माफिया के विरुद्ध विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2026 को मिली सूचना के आधार पर बगड़ी नगर थाना पुलिस की टीम ने बेरा बल्दा सरहद बगड़ी नगर स्थित आरोपी के बाड़े पर दबिश दी। पशुओं के बाड़े की तलाशी के दौरान एक कट्टे में छिपाकर रखा डोडा पोस्त कुल वजन 2 किलो 400 ग्राम बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने प्रदीपसिंह पुत्र किशोरदान, उम्र 34 वर्ष, पेशा खेती, निवासी बेरा बल्दा सरहद बगड़ी नगर, थाना बगड़ी नगर, जिला पाली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 158/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी उप निरीक्षक प्रह्लादसिंह, महिला कांस्टेबल पुष्पा सोनी, कांस्टेबल नाथराम, गोविन्द, मुकेश चौहान तथा राजेन्द्रसिंह की बड़ी भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *