सोजत में रविवार को कई इलाकों में रहेगी ढाई घंटे बिजली कटौती
सोजत। 22 केवी जीएसएस की विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को सोजत शहर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सोजत डिस्कॉम के एईएन अमित चौधरी ने बताया कि विद्युत कटौती सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सोजत शहरी क्षेत्र के सोजत शहर, पाली रोड, हाई स्कूल रोड, फूलनारायण नगर, नरसिंहपुरा, मेला चौक एवं नया पुलिस थाना रोड सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार सोजत रोड, कंटालिया, बागावास, चाड़वास, खारिया नींव, चोपड़ा, राजोला, खामल, बिलावास, सुरायता एवं मांडा सहित आसपास के गांवों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक विद्युत संबंधी कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा सहयोग प्रदान करें।









