सोजत में आज 8.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर होगा स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोजत में आज 8.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर होगा स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम 

सोजत। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आरयूआईडीपी फेज-5 परियोजना के अंतर्गत सोजत शहर में प्रस्तावित लगभग 8.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन (संवाद) कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे स्थानीय नगरपालिका सभागार में किया जाएगा।

कार्यक्रम में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे की विशेष उपस्थिति रहेगी। संवाद कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी फेज-5 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा शहर के समग्र विकास को लेकर प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए जाएंगे।

भाजपा सोजत मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर ने नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहर के विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की है। ताकि परियोजना को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *