अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोपीदार बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोपीदार बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार

सोजत। पाली जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी तथा वृत्ताधिकारी सोजत रतनाराम देवासी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मय जाब्ते के साथ केलवाद बस स्टैंड के पास गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बंदूकनुमा हथियार लेकर पास के कमरे में चला गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर दस्तयाब किया तथा पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप नाथ पुत्र शोकिन नाथ (33 वर्ष) निवासी झूपेलाव, पुलिस थाना शिवपुरा, हाल निवासी केलवाद, थाना बगड़ीनगर, जिला पाली बताया। आरोपी से टोपीदार बंदूक के लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में बगड़ीनगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रहलाद सिंह, एएसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल गोविंद, मदन सिंह तथा मुनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *