सरकारी विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, बगड़ी नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, बगड़ी नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

सोजत।

बगड़ी नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार पोकरिया नाड़ी, गुड़ा बीजा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्रसिंह उर्फ सोनू (28) पुत्र बाबूसिंह निवासी श्यामा का वाड़िया, लवाचा तथा नरेंद्रसिंह (29) पुत्र ओमसिंह निवासी मुड़िया छोटी कालब, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं तथा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी संलिप्त रहे हैं या नहीं। बगड़ी नगर थाना पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से विद्यालय प्रशासन और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें