सोजत के बालकवि भव्य व्यास राष्ट्रीय ‘काव्य रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित

सोजत।
पीआईयू ट्रस्ट, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भव्य सम्मान समारोह में देशभर की विशिष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर सोजत के युवा साहित्यकार एवं बालकवि डॉ. भव्य व्यास को साहित्य के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा, रचनात्मक योगदान एवं साहित्य साधना के लिए ‘बालकवि व्यास काव्य रत्न सम्मान–2026’ से अलंकृत किया गया।

डॉ. व्यास की इस उपलब्धि पर सोजत के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यदेव संवितेंद्र (जोधपुर), वीरेंद्र सिंह लखावत, अब्दुल समद राही, रामस्वरूप भटनागर, नवनीत राय ‘रुचिर’, हरिश्चंद्र व्यास, विशन सिंह भाटी, रशीद गौरी, दलपत पेंटर, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र कुमार व्यास, उमाशंकर द्विवेदी, क्षेत्र के भामाशाह जालम सिंह, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दीपसिंह राजावत सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अतिरिक्त दिल्ली के साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कबीर टाइगर तथा दौसा के पत्रकार एवं साहित्यकार संदीप छिपा ने भी डॉ. भव्य व्यास को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी साहित्य साधना से भविष्य में भी सोजत एवं राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

यह सम्मान व्यास को उनकी साहित्यिक अभिरुचि, सृजनशील लेखन तथा हिंदी साहित्य के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से सोजत क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा साहित्य प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भव्य व्यास ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकारों को देते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह सम्मान प्राप्त करना संभव नहीं था। उन्होंने पीआईयू ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी साहित्य साधना को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।








